
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है सभी पार्टियां अपने घोषणापत्र जारी कर जनता जनार्दन को लोकलुभावन घोषणाएं कर रही हैं। कांग्रेस कमेटी ने भी उत्तर प्रदेश में अपने घोषणापत्र का तीसरा अंक जारी किया है। इससे पहले कांग्रेस कमेटी ने भर्ती विधान, शक्ति विधान नाम से अंक जारी किया गया था इसी कड़ी को आगे जाके कांग्रेस कमेटी ने उन्नति विधान का अंक जारी किया है।इस अंक जारी करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा
अपने घोषणापत्र के लिए हमने एक लाख लोगों से बातचीत की। इसमें आम आदमी, मजदूरों, किसानों, विशेषज्ञों और हर वर्ग के लोग सामिल है।यह सही मायने में जनघोषणा पत्र है। इसके माध्यम से हम बताना चाहते हैं कि जनता की आकांक्षाएं क्या है और हम जनता के लिए क्या कर सकते हैं।
सलमान खुर्शीद
Tags: #bulandshahr #उत्तरप्रदेशकांग्रेस #पूनमपण्डित #बुलन्दशहर news Up Congress Uttar Pradesh Congress कांग्रेस पूनम पण्डित विधानसभा चुनाव २०२२