
कीचड से भरे रास्ते से भविष्य को संवारने जातें हैं नौनिहाल। जल संचय की व्यवस्था नहीं होने के कारण राह पर चलना मुश्किल हो रहा है।
गांव में व्यवस्थाओं को बनाने का दायित्व ग्राम संसद पर होता है। यानी कि ग्राम पंचायत में क्या समस्या है।उस समस्या का समाधान क्या है। समस्या को कैसे हल किया जा सकता है। मैंने आज से पहले भी गांव में हो रही अव्यवस्थाओं पर लिखा है स्थानीय जनप्रतिनिधि ने समस्या को समस्या की तरह से देखा और समस्या को समझा उसका हल भी किया।
जब किसी समस्या को लेकर लेखक अपनी कलम चलाता है और जनप्रतिनिधियों को अपने लेख के माध्यम से अपने गांव की समस्या को समझाता है और जनप्रतिनिधि उसका समाधान करता है तो उस लेखक के लिखने का मकसद पूरा हो जाता है।उसे अपने लिखने का होंसला बढ़ जाता है।
अमरगढ़ ग्राम पंचायत में नौनिहालों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।।
जिला बुलन्दशहर, तहसील स्याना ब्लाक ऊंचागांव की ग्राम पंचायत अमरगढ़ के अन्तर्गत आने वाले रास्ते की वर्तमान स्थिति बहुत ही दयनीय है।यह रास्ता भोला सिंह हाई स्कूल और प्राथमिक विद्यालय एवं अपर प्राथमिक विद्यालय से होता हुआ कल्याणपुर प्याना खुर्द सम्पर्क मार्ग को जोड़ता है।
यह मार्ग बारह मास जल मिश्रित कीचड़ सदैव अपने अन्दर समेटे हुए रखता है।जिस कारण विद्यालय आने जाने में विधार्थियों को काफी समस्या होती है।इस राह पर जल भराव को रोकने के लिए जल संचय करना बहुत जरूरी है।यह तभी संभव होगा जब स्थानीय जनप्रतिनिधि उच्च अधिकारियों को अवगत कराएगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधि यदि यह समस्या का समाधान नहीं कर सकता है तो कौन जान सकता है कि अमरगढ़ ग्राम पंचायत से जाने वाला रास्ता कितनी बदहाली स्थिति में है। मेरा स्थानीय जनप्रतिनिधि से अनुरोध है कि कृपया इस समस्या को बहुत ही गम्भीरता से विचार विमर्श कर समस्या से छुटकारा दिलाएंगे।
(अंकुर कुमार)