गंगा नदी पर बने सेतु को अमरोहा बुलंदशहर से जोड़ने वाली सड़क बाढ़ से क्षतिग्रस्त आवागमन ठप्प।

गंगा नदी पर बने सेतु को बुलन्दशहर अमरोहा से जोड़ने वाली सड़क गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से हुए कटान के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है।जिस कारण बुलंदशहर से अमरोहा को जाने वाले यात्रियों का आवागमन स्थिर हो गया है।

बुलंदशहर की तहसील स्याना क्षेत्र के गांव रुखी भगवानपुर पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा एक सेतु का निर्माण किया गया था जो अमरोहा के ग्रामीण क्षेत्रों से होता हुआ बुलन्दशहर के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ता है।इस रास्ते के उपयोग दिल्ली से मुरादाबाद सम्भल को जाने वाले यात्रियों का आवागमन सुगम हो गया था।

गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर से अमरोहा की ओर मिटटी कटान के कारण नवनिर्मित सड़क क्षतिग्रस्त हो गई जिस कारण बुलंदशहर मुरादाबाद सम्भल दिल्ली को जाने वाले यात्रियों का आवागमन स्थिर हो गया है।

https://twitter.com/dirashya/status/1561220188627865601?t=0tPqmkRAM7DzwEaoWzhKFg&s=19

Share and Enjoy !

Shares

anwar khan

अनवार खान [email protected] दैनिक दृश्य के सम्पादक हैं ये अपने अनुभव से देश दुनिया में हो रही सामाजिक व्यवस्था अव्यवस्था को अपने शब्दों में लिखकर वेब पोर्टल पर प्रकाशित करते हैं। केवल सच्ची खबरें, कहानी, किस्से, यात्राओं के विरतान्त, आंखों देखी घटनाओं को अपने शब्दों में, क्या हुआ, कहा हुआ,कब हुआ, कैसे हुआ, किसने किया आदि विन्दुओ पर अपने विचार, टीका टिप्पणी और संदर्भ में भी लेखन करते हैं।

Read Previous

बच्चों को किया पुरस्कृत उनके उज्जवल भविष्य निर्माण में गुरु की कृपा

Read Next

बुगरासी में आंखों का दो दिवसीय कैम्प का शुभारंभ आज।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

   
Shares