
पंचायत राज दिवस प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह की चौबीस तारीख को मनाया जाता है। आने वाली चौबीस अप्रैल को हम 13वां पंचायत राज दिवस मना रहे हैं।73 वें संविधान संशोधन में ग्राम पंचायतों का गठन करके आस्तित्व में लाई गई।
24 अप्रैल, 1993 का दिन देश में सत्ता के विकेंद्रीकरण की दिशा में ऐतिहासिक अवसर था, जब सत्ता को जमीनी स्तर तक पहुंचाया गया। पंचायती राज व्यवस्था को संस्थागत स्वरूप दिया गया और इसके लिए संविधान में 73वां संशोधन किया गया और इसी दिन से यह प्रभाव में आया।
पंचायती राज मंत्रालय प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाता है क्योंकि इसी दिन संविधान में 73वें संशोधन के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था अस्तित्व में आई थी। यह आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों से पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे बात करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने, उन्हें आगे के लिए और सशक्त बनाने एवं प्रेरित करने का अवसर होता है।

One Comment
[…] […]