
बुलंदशहर से सभी सातों विधानसभाओं पर भाजपा की विजयी बसन्त
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों को ध्यान से देखा जाए तो पंजाब में जो उलट फेर सत्ता का हुआ है वो चौंकाने वाला है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवन्त मान सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा बनाकर अपनी रणनीति को सत्ता की चाबी साबित कर दिया है।
भाजपा ने पंजाब को छोड़कर वाकी चार राज्यों में अपनी कुर्सी को बचाने में कामयाब रही है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सात विधानसभा सीट पर भाजपा ने तीन पुराने चेहरे और चार नए चेहरों के साथ चुनावी मैदान में उतारा था।
बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से लेकर स्याना विधानसभा,डिवाई अनूपशहर विधानसभा शिकारपुर विधानसभा खुर्जा विधानसभा सिकंदराबाद विधानसभा में भाजपा की लहर बरकरार है।
कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त क्यों हुई?
बुलंदशहर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्योपाल सिंह चंदेल को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला बुलंदशहर का जिला अध्यक्ष मनोनीत तो कर दिया परन्तु विधानसभा आम चुनावों उम्मीदवारों के चयन को लेकर जिला अध्यक्ष सहित जिला कांग्रेस कमेटी को नजरंदाज करना भी एक अहम कड़ी रहा है।