भारत में 150 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि , ऐतिहासिक मिशाल

भारत में 150 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि , ऐतिहासिक मिशाल

कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत ने 150 करोड़ कोविड टीकाकरण करके बेमिसाल उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है।अब तक 91% वयस्कों को पहली डोज दी जा चुकी है और 66% लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

कोलकाता में चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के दूसरे परिसर का वर्चुअली उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा-” देश ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण के साथ नई साल की शुरुआत की। आज,साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में देश 1 वर्ष से कम समय में 150 करोड़ डोज देने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर रहा है।” देर रात पीएम मोदी ने समस्त देशवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया ने भी ट्वीट कर इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

देशभर में ऐसे चला टीकाकरण अभियान

देशभर में कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण का अभियान पिछले वर्ष मकर संक्रांति के 1 दिन बाद शुरू हुआ। जिसमें सबसे पहले डॉक्टर्स, आशा, कर्मचारी वर्ग को टीका लगा।
डाॅक्टर स्वस्थ्य कर्मियों का टीकाकरण– 16 जनवरी 2021 से देश के सभी डॉक्टर्स वह स्वस्थ कर्मियों का टीकाकरण हुआ।

फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण–  दो फरवरी 2021 को फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण किया गया।

 

60 वर्ष की आयु वाले और उससे अधिक उम्र के लोगों को– 1 मार्च 2021 को 60 वर्ष की आयु वाले और उससे अधिक के उम्र के लोगों को टीका दिया गया। इसमें देश के सभी बुजुर्ग शामिल हुए। गंभीर बीमारी से ग्रस्त तथा 45 वर्ष से अधिक आयु की लोगों को टीकाकरण किया गया।

45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण– 1 अप्रैल 2021 की शुरुआत में 45 वर्ष वाले लोगों तथा इससे अधिक उम्र के लोगो को टीका दिया गया।

18 वर्ष तथा उससे अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण– 1 मई 2021 को टीकाकरण के दायरे में 18 वर्ष तथा उससे अधिक के लोगों को लाया गया।

योग दिवस पर विशेष टीकाकरण अभियान– 21 जून 2021 को संपूर्ण देश भर में योग दिवस पर विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया । जिसमें एक दिन में 2.5 करोड़ डोज लगाई गई।

15-18 वर्ष के आयु वर्ग को टीका– 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों को टीके की शुरुआत की गई।

देश में 100 करोड़ टीकाकरण 21 अक्टूबर को पूर्ण करके देश में नहीं अपितु विश्व में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण सबसे पहले करके नया इतिहास रच दिया और अब यह टीकाकरण 150 करोड़ पर पहुंच गया है। आखिरी 50 करोड़ डोज 77दिन में लगाईं गई। दुनिया के लिए यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

Share and Enjoy !

Shares

SHAHANAJ KHAN

शहनाज़ खान दैनिक दृश्य की सह-संस्थापक एवं सम्पादक है इन्हें लिखने का शौक है। अपनी कविताओं को भी जल्द ही आप तक पहुंचाने का प्रयास करुंगी। धन्यवाद

Read Previous

गूगल पे चलाते हैं तो गूगल पे के इस फीचर का इस्तेमाल जरूर करें। गूगल पे से पैमेन्ट करते हैं तो गूगल पे के इस फीचर का उपयोग अवश्य ही करें।

Read Next

अनुपशहर विधानसभा में सपा+गठबंधन पार्टी का प्रत्याशी घोषित के के शर्मा को चुनावी रण में उतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published.

   
Shares