
दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को उत्तरी अरब सागर, गुजरात सौराष्ट्र से होते हुए राजस्थान , मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है
शुक्रवार की देर शाम से ही बुलंदशहर जिले में भी अपना मानसूनी मौसम ने अपने मिजाज को बदल लिया। रिमझिमाती बारिश में एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई।
वैसे ही डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी ने किसानों को मुश्किलात में डाल दिया है। आखिर इतनी महंगे डीजल से वह किसान अपने खेतों की सिंचाई कैसे करें ? इस किल्लत को शुक्रवार से शनिवार के मौसम ने आसान कर दिया। झमाझम बारिश ने फसलों की रौनक को बढ़ा दिया।
लगभग 10-15 दिन की कड़ाके की गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। हम भारत के लोग हैं , यहां लोगों से पहले बिजली को गर्मी लगने लगती है। उसे काट दिया जाता है। 1 घंटे की कड़ाके की बारिश ने गर्मी से राहत दी है। फिलहाल भी बादल गिरे हुए हैं।