
विधानसभा चुनावों में महिलाओं की उम्मीदवारी बुलन्दशहर की सभी विधानसभाओं में पुरुषों के मुकाबले कम है।
विधानसभा चुनावों में बुलन्दशहर की सातों विधानसभाओं में महिलाओं के मुकाबले पुरुष उम्मीदवार ज्यादा है। बुलंदशहर में सात विधानसभा सीट है।
- अनूपशहर विधानसभा
- बुलंदशहर सदर विधानसभा
- डिबाई विधानसभा
- खुरजा विधानसभा
- शिकारपुर विधानसभा
- सिकन्दराबाद विधानसभा
- स्याना विधानसभा
1 अनुपशहर विधानसभा :- अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से कुल ग्यारह उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अनूपशहर विधानसभा में अगर महिलाओ की भागीदारी की बात करें तो यहां से दो महिलाएं चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।शिव सेना पार्टी से रश्मि शर्मा विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रही है तो विकासशील इन्सान पार्टी से अनीता ने पर्चा दाखिल कर महिला उम्मीदवारी पर अपना होंसला बुलन्द किया है।

अनुपशहर विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इन्सान पार्टी से अनीता ने महिला उम्मीदवार हैं

रश्मि को शिवसेना ने अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से महिला उम्मीदवार घोषित किया है।
2 बुलन्दशहर सदर सीट :- बुलन्दशहर सदर सीट से कुल ग्यारह उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बुलंदशहर सदर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी राष्ट्रीय दल ने महिला उम्मीदवार नहीं बनाया है। यहां से अपने दम पर निर्दलीय उम्मीदवार गीता रानी शर्मा, सोनाली सिंह और पीस पार्टी से मधु भाटी महिला उम्मीदवार हैं।

निर्दलीय महिला उम्मीदवार गीता रानी शर्मा ने महिलाओं के मान सम्मान और उनके हक को लखनऊ विधानपरिषद में बुलन्द करने के लिए बुलंदशहर सदर विधानसभा क्षेत्र से साहसिक कदम बढ़ाया है उम्मीद है पुरुष उम्मीदवारों को हराकर अपनी जीत सुनिश्चित करने का प्रयासरत हैं।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके हक में महिला उम्मीदवार के तौर पर बुलन्दशहर सदर सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल कर महिलाओं का मान बढ़ाया है।

बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर पीस पार्टी ने महिला उम्मीदवार पर अपना दाव खेला है।
3 डिबाई विधानसभा :- डिबाई विधानसभा क्षेत्र से दो महिलाएं चुनावी मैदान में उतारी परन्तु इनमें से एक महिला ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।डिबाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार सुनीता देवी महिला उम्मीदवार मैदान में डटी हुई है।

डिबाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की एकमात्र महिला उम्मीदवार सुनीता देवी चुनावी मैदान में डटी हुई हैं।
4 खुर्जा विधानसभा क्षेत्र :- खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से भी आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं यहां से भारतीय जनता पार्टी ने महिला उम्मीदवार मीनाक्षी सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी की एक महिला उम्मीदवार मीनाक्षी सिंह खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
5 शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र :- विधानसभा चुनाव में एक महिला विहीन सीट जहां पर केवल पुरुषों को ही चुनाव मैदान में उतारा गया है यहां से किसी भी राष्ट्रीय क्षेत्रीय पार्टियों ने महिलाओं को प्राथमिकता नहीं दी गई जबकि यहां महिला वोटरों की संख्या 158040 है। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी पार्टी ने महिला उम्मीदवार नहीं बनाया। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से किसी निर्दलीय महिला उम्मीदवार ने दावेदारी पेश नहीं की गई।
6 स्याना विधानसभा क्षेत्र :- स्याना विधानसभा क्षेत्र यह विधानसभा छ: पुरुष उम्मीदवार और दो महिलाएं चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है। कांग्रेस महिला उम्मीदवार पूनम पण्डित, निर्दलीय महिला उम्मीदवार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रही है।

कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा क्षेत्र स्याना से महिला उम्मीदवार पूनम पण्डित चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है।
7 सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र :- सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र से ग्यारह उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने महिला उम्मीदवार दर्शन शर्मा को चुनावी मैदान में किस्म आजमाने का मौका दिया है।

आम आदमी पार्टी से सिकंद्राबाद विधानसभा क्षेत्र से दर्शन शर्मा महिला उम्मीदवार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रही है।
बुलंदशहर की सभी विधानसभाओं में कुल 65 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हुए हैं। बुलंदशहर की सभी विधानसभाओं में पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 55 है तो वहीं महिला उम्मीदवारों की संख्या 10 है।अब देखना यह है कि बुलन्दशहर जिले से इन दस महिलाओं में से किसके लिए लखनऊ का सफर करने का मौका मिलेगा या फिर नहीं।
स्याना विधानसभा क्षेत्र से जीते हुए उम्मीदवारों का विवरण
सियाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक जीतने का इतिहास।
चुनाव वर्षआरक्षणविजेता विधायकविजेता विधायक दलविजेता विधायक वोटउपविजेता के साथ अंतर वोटरनर यूपी कैंडिडेटरनर यूपी कैंडिडेट पार्टीउपविजेता यूपी प्रत्याशी वोट2012जनरलदिलनवाज़ खानकांग्रेस538871664देवेंद्र भारद्वाजबसपाबसपाबसपा522232007जनरलसुंदर सिंहबी जे पी332524257इम्तियाजकांग्रेसकांग्रेसकांग्रेस289952002जनरलसुंदर सिंहआरटीकेपी311502631Anilबसपाबसपाबसपा285191996जनरलराकेश त्यागीकांग्रेस583687172वासुदेव सिंहबी जे पीबी जे पीबी जे पी511961993जनरलवासुदेव सिंहबी जे पी5223713828इम्तियाजीकांग्रेसकांग्रेसकांग्रेस384091991जनरलबासुदेव सिंहबी जे पी4248523344राकेश त्यागीकांग्रेसकांग्रेसकांग्रेस191411989जनरलइम्तियाज मोहम्मद खानकांग्रेस302072262बंसिकोजदजदजद279451985जनरलइम्तियाज मोहम्मद खानकांग्रेस5021918861छत्र सिंहएलकेडीएलकेडीएलकेडी313581980जनरलछत्तर सिंहजेएनपी (एससी)295953358मुमताज मोहम्मद खानकांग्रेस (मैं)कांग्रेस (मैं)कांग्रेस (मैं)262371977जनरलआरिफ मोहम्मद खानजेएनपी256614821मुमताज मोहम्मद खानकांग्रेसकांग्रेसकांग्रेस208401974जनरलममताज़ मोहम्मद खानकांग्रेस283229703क्षेत्र पाल सिंहबीकेडीबीकेडीबीकेडी186191969जनरलमुमताज मोहम्मद खानकांग्रेस229097443ज्वाला सिंहबीजेएसबीजेएसबीजेएस154661967जनरलएन सिंहपीएसपी192181067एमएमखानकांग्रेसकांग्रेसकांग्रेस181511962जनरलमुमताज मो. KHANपीएसपी270193364मिथन लालूकांग्रेसकांग्रेसकांग्रेस236551957(अनुसूचित जाति)इरताज़ा हुसैनकांग्रेस200462839हर पलीपीएसपीपीएसपीपीएसपी17207