
शहद के साथ दूध मिलाकर पीने से शरीर की शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
दूध और शहद एक साथ मिला के सेवन करने से सेहत के लिए काफी लाभदायक है। दूध सेहत के लिए फायदेमंद तो है ही और अगर शहद के साथ इसका सेवन किया जाए तो तंदुरुस्ती बरकरार रहती है।जहां दूध में कैल्शियम प्रोटीन विटामिन ए विटामिन बी विटामिन डी के साथ लैक्टिक एसिड होता है। वही शहद के अंदर आयरन कैल्शियम फास्फेट फ्रूट ग्लूकोस सोडियम क्लोरीन पोटेशियम जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व होते हैं और यह एंटीऑक्सीडेंट एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल भी होता है।
अगर शहद को दूध के साथ मिलाकर पिया जाए तो यह एक संपूर्ण आहार बन जाता है।
जानते हैं रोजाना शहद के साथ क्यों मिलाकर पीना चाहिए दूध।
- दूध और शहद को मिलाकर पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है यानी कि इम्यूनिटी मजबूत होती है
- गर्म दूध के साथ शहद को मिलाकर पीने से तनाव कम होता है साथ ही तंत्रिका तंत्र और तंत्रिका कोशिकाओं को आराम पहुंचाता है।
- दूध और शहद को मिलाकर पीने से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है
- रात्रि में सोने से पहले लगभग 1 घंटे पहले हर रात दूध के साथ शहद का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- दूध और शहद को मिलाकर नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है। शरीर में स्फूर्ति आती है और दिमाग तेज होता है।
- दूध और शहद को एक साथ मिलाकर खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।
- शहद और दूध का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और कफ हाई ब्लड प्रेशर और अस्थमा की दिक्कतों में भी लाभदायक है।
- दूध में शहद मिलाकर पीने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन नाम के हार्मोन की बढ़ोतरी होती है जोकि पुरुषों में पौरूष शक्ति को बढ़ाने में सहायक होती है।
- दूध और शहद को एक साथ मिलाकर पीने से पुरुषों का स्टैमिना भी बूस्ट होता है।
3 Comments
Badhiya
धन्यवाद
[…] […]