
स्याना विधानसभा क्षेत्र से छः पुरुष दो महिलाएं चुनावी रण में है ंंं
विधानसभा चुनाव पांच राज्यों में चल रहे हैं गोवा, मणिपुर पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सात विधानसभा सीट है बुलन्दशहरसदर, खुरजा, शिकारपुर,डिवाई, अनूपशहर और स्याना विधानसभा हैं।
यहां हम आज बात करते हैं स्याना विधानसभा की। इस सीट पर नामांकन पत्र अठ्ठारह प्राप्त हुए इनमें केवल आठ नामांकन पत्र ही स्वीकार किए गये। बाकी दस नामांक निरस्त कर दिए गए।
इन सही पाये गये नामांकन पत्रों में छः पुरुष, दो महिलाएं सहित आठ प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे हुए हैं। आपके लिए बता दूं इस चुनाव में एक महिला स्वतंत्र(निर्दलीय) है तो एक महिला देश सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से चुनाव मैदान में हैं।
इन आठ प्रत्याशियों में शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो महिला प्रत्याशी एक महिला कक्षा आठ पास तो एक महिला पोलिटिकल साइंस में एम ए हैं। पुरुष में एक प्रत्याशी वकालत,तो कोई आठवीं कक्षा तक भी नहीं पहुंच सका है।
भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी वकालत किये है तो RLD प्रत्याशी दिलनवाज केवल साक्षर हैं। कांग्रेस की महिला उम्मीदवार पूनम पण्डित पोलिटिकल साइंस में एम ए की डिग्री हासिल है।
स्याना विधानसभा में चुनाव भी इन तीनों के इर्द-गिर्द ही रहने वाला है।इस सीट पर माहोल तिरकोणीय रहने वाला है। वर्तमान विधायक देवेंद्र सिंह लोधी को जनता जनार्दन के विरोध का सामना करना पड़ रहा है इसे देख कर तो लगता है मानो अबकी बार जनता जनार्दन इनके लिए इतना प्यार नहीं करने वाली है जितना पिछले विधानसभा चुनावों में दिया था। पिछले विधानसभा चुनावों में देवेंद्र सिंह लोधी को लगभग सत्तर हजार मतों से विजयी बनाया था।
इस बार दिलनवाज खान आर एल डी से गठबंधन प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस से पूनम पण्डित भी किसानों के रास्ते अपने चुनावी सफ़र को विजय पथ पर जाने की तैयारी कर रही है इसी उम्मीद के साथ कांग्रेस ने पूनम पण्डित को पैरासूट के जरिए स्याना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।
अब देखना ये है कि कांग्रेस के पैरा सूट को पूनम पण्डित सुरक्षित बचा सकतीं हैं या नहीं ये तो भविष्य के गर्भ में छिपा है। हालांकि भाजपा ने भी देवेंद्र सिंह लोधी को पैरा सूट के जरिए स्याना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था तो यहां की जनता जनार्दन ने इनके लिए स्वीकार किया और भारी मतों से विजई भी बनाया
लेकिन अबकी बार इनके लिए इतना आसान नहीं है स्याना विधानसभा में चुनाव जीतना।सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने से पता चलता है कि विधायक देवेंद्र सिंह लोधी से जनता जनार्दन कितनी खफा है।