बुलन्दशहर में हो सकता है भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितम्बर 2022 में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और अब मध्यप्रदेश में चल रही है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी पद यात्रा का विवरण भारतजोड़ोयात्रा डॉट इन पर प्रकाशित कर दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा बुलन्दशहर में 24 दिसम्बर 2022 को प्रारंभ होगी परन्तु जनपद में यात्रा को लेकर इंटरनेट, सोशल मीडिया, आदि को छोड़ दें तो पोस्टर बैनरों का दौर खत्म सा लग रहा है।इसका कारण यह भी हो सकता है कि निकाय चुनावों का नजदीक आना। कानून का प्रोटोकॉल है।

भारत जोड़ो यात्रा का मकसद आम जनमानस को एकजुट करके देश को मजबूती प्रदान करना है। भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में से 82 दिनों की यात्रा तय कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जायेगी और लगभग 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जिसमें से आधा सफर तय कर लिया गया है।

वर्तमान स्थिति

यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है। आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में सम्मिलित हो रहे हैं। यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, इर्ष्या, द्वेष विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के ख़िलाफ जन-जागरण का काम कर रही है।



इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आ रहे हैं। यह भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है।

भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम बुलन्दशहर में हो सकता है?

भारत जोड़ो यात्रा बुलन्दशहर के ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी या चुनिंदा जगहों तक सीमित रहेगी यह कहना मुश्किल है।यह भी नहीं कह सकते कि भारत जोड़ो यात्रा में जनपद से कौन कौन समय दे रहा है।यह तो तभी पता चलेगा जब पद यात्रा बुलन्दशहर में प्रवेश कर जायेगी।

यात्रा का विवरण भारत जोड़ो यात्रा की वेबसाइट से लिया गया है।

बुलन्दशहर में यात्रा पांच दिनों तक रहेगी।इन पांच दिवसों में भारत जोड़ो यात्रा जिले के किन क्षेत्रों को कबरेज करेगी इसका विवरण ना तो भारत जोड़ो यात्रा की वेबसाइट पर है और नहीं हमारे पास किसी क्षेत्रीय कार्यालय या क्षेत्रीय कार्यकर्ता का विवरण है।इस सन्दर्भ की जानकारी हमें मिली तो हम आपको अवश्य बताएंगे।

Share and Enjoy !

Shares

anwar khan

अनवार खान [email protected] दैनिक दृश्य के सम्पादक हैं ये अपने अनुभव से देश दुनिया में हो रही सामाजिक व्यवस्था अव्यवस्था को अपने शब्दों में लिखकर वेब पोर्टल पर प्रकाशित करते हैं। केवल सच्ची खबरें, कहानी, किस्से, यात्राओं के विरतान्त, आंखों देखी घटनाओं को अपने शब्दों में, क्या हुआ, कहा हुआ,कब हुआ, कैसे हुआ, किसने किया आदि विन्दुओ पर अपने विचार, टीका टिप्पणी और संदर्भ में भी लेखन करते हैं।

Read Previous

भारतीय संविधानदिवस

Read Next

धाकड़ छोरा हवलदार के अवतार में नजर आएंगे। फिल्म दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह में रीलिज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

   
Shares