
बुलंदशहर महोत्सव को सफल बनाने में अपने सुर से समां बांधने बुलंदशहर में तेईस मार्च को संगीत निर्देशक हर्षित सक्सेना पधार रहे हैं।
भारतीय पार्श्व गायक और संगीतकार हर्षित सक्सेना 21 अगस्त 1985 को लखनऊ में जन्मे हैं। बुलंदशहर महोत्सव में हर्षित सक्सेना तेईस मार्च को अपनी सुरीली आवाज की प्रस्तुति से बुलन्दशहर के स्रोताओं को प्रफ्फुलित करेंगे।
हर्षित सक्सेना की शुरुआत मर्डर 2 फिल्म से शुरू हुई इस फिल्म में हर्षित सक्सेना ने संगीत का निर्देशन किया है।
हर्षित सक्सेना ने चौथा मिर्ची संगीत पुरस्कार अपकमिंग म्यूजिक कम्पोज़र ओफ द ईयर अपने नाम किया।यह पुरस्कार उन्हें मर्डर 2 फिल्म में किया गया संगीत निर्देशन हाले ए दिल के लिए दिया गया। अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ओफ द ईयर के लिए मनोनीत हुए।