
चासी गांव बुलंदशहर जिले की तहसील स्याना ब्लाक उंचागांव में स्थित है। यहां के लोगों में बहुत ही भोलापन देखने को मिलता है।चासी गांव जिले से पचास किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।चासी गांव स्याना विधानसभा तहसील मुख्यालय से चौबीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
चासी गांव अपने प्रखण्ड कार्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।चासी गांव गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह तराई क्षेत्र में स्थित है।चासी गांव में मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है।चासी गांव प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करता रहा है। इसका कारण यह भी है कि यह गांव गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष यहां पानी के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।
चासी गांव में परिवहन की व्यवस्था चासी गांव से आवागमन की व्यवस्था बहुत ही नगण्य है।
चासी गांव को केबल सड़क परिवहन के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।चासी गांव से आने जाने के लिए सरकारी परिवहनों के अलावा निजी परिवहनों के माध्यम से गांव पहुंचा जा सकता है।चासी गांव से सुबह के समय में गांव से सुबह छः बजे उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की सेवा का उपयोग कर बुलंदशहर तक का सुगम सफ़र का आनंद लें सकते हैं। यहां से यह बस सन्ध्या समय में सात बजे से वापस गांव पहुंचती है।यह बस बुलंदशहर से शिवाली , जहांगीराबाद अहार वाइपास,सांखनी,चरौरा,पौटाबादशाहपुर,मौहरसा दराबर होते हुए चासी पहुंची है।चासी गांव से रेल परिवहन नजदीक अलीगढ़ जंक्शन,खूर्जा जंक्शन पहुंचना होगा।
https://www.dainikdirashya.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG_20220226_112124-scaled-e1645855632648.jpg
चासी गांव में शिक्षण संस्थान की व्यवस्था कैसी है?

चासी गांव में शिक्षा प्राप्त करने के संसाधन बहुत ही कम है। प्राथमिक शिक्षा और उच्च प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु चासी गांव में व्यवस्था है। परन्तु उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु यहां के छात्र छात्राओं को जिला बुलंदशहर स्थित आईपी कालिज, डीएवी कॉलेज,एन आर ई सी कालिज खुर्जा, राजकीय महाविद्यालय जहांगीराबाद,डीपीबीएस महाविद्यालय अनुपशहर जाना पड़ता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु तो उचागांव प्रखंड में आने वाले सभी गांवों के विधार्थियों को सूदूर जाना पड़ता हैं।ऊंचागांव प्रखण्ड में पचपन पंचायतों को सामिल करके बनाया गया है।इन गांवों में शिक्षा का स्तर निम्न स्तर का है।

चासी गांव में बैंकिंग व्यवस्था
चासी गांव में बैंकिंग व्यवस्था के तो सभी उपयोगकर्ताओं के पास Punjab National Bank , स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई , भारतीय डाक विभाग की सेवा का उपयोग गांव चासी के लोगों को खुब लाभ मिलता है. Inda Post
चासी गांव के लोगों के पास एटीएम कार्ड तो है परन्तु यहां पर कोई एटीएम व्यवस्था नहीं है। एटीएम कार्ड को इस्तेमाल करने के लिए ऊंचागांव प्रखण्ड, जहांगीराबाद, नरसेना स्याना अनुपशहर बुलन्दशहर जाना पड़ता है।
चासी गांव में स्वास्थ्य सेवाएं।चासी गांव में बैंकिंग व्यवस्था के अलावा स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध है परन्तु निम्न स्तर पर।
चासी गांव गांव में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार ने ए एन एम ,जी एन एम को सेवा में लगा रखा है।चासी गांव के निवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इसके लिए सरकार ने होम्योपैथिक चिकित्सालय का संचालन कागजों में चला रखा है। होम्योपैथिक चिकित्सालय में कार्यरत सभी डॉक्टर्स स्टाफ फोकट की तनख्वाह ले रहे हैं।

- चासी गांव के पुर्व सरपंच के नाम बताएं?
- चासी गांव के वर्तमान सरपंच के नाम बताएं?
One Comment
[…] Chasi on Google maps […]