
दहेज में पन्द्रह लाख रुपए न मिलने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट।
दहेज प्रथा समाज के लिए कितना घातक है सभी जानते हैं, परन्तु लालच है कि हर किसी पर हाबी हो जाता है।
बुलंदशहर के गुलाबठी थाना क्षेत्र के बराल गांव में तीस वर्षीय महिला की हत्या उसके पति ने सर्जिकल ब्लेड से कर दी। ख़बर तहतीकात को दिये अपने बयान में मृतका की मां ने बताया कि पांच पहले हापुड़ निवासी……… से कोर्टमेरिज से शादी की थी। मृतका की मां ने बताया कि शादी के बाद से ही पति बैटी से पैसों की मांग करता रहा है।
बहन की शादी का बहाना बना कर पन्द्रह लाख रुपए देने की मांग कर रहा था जिसको लेकर दोनों में असहमति बन गई मृतका न कहा था कि पहले बहन की शादी का दिन तो रखलो तब पैसे दूंगी। नशे में पैसा उड़ाने के लिए कोई पैसा नहीं दूंगी।
बुलंदशहर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बुलन्दशहर पुलिस के अधिकारिक ट्विटर हेण्डल पर मृतका के सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए एक वीडियो जारी किया है।
अभियुक्त को सर्जिकल ब्लेड सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना गुलाबठी क्षेत्र के गांव में एक तीस वर्षीय महिला की हत्या उसके पति ने सर्जिकल ब्लेड द्वारा की गई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार सर्जिकल ब्लेड सहित गिरफ्तार कर लिया है। मृतका बराल गांव में एक प्राइवेट क्लीनिक चला रही थी। मृतका की शादी अभियुक्त से 2017 में हुई थी।