
अमन और शांति से हुई ईद की नमाज। पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद रही।
ईद की नमाज अमन और शांति से सम्पन्न हुई।अकिदतमन्दो ने की रब से अमन और शांति के लिए दुआ।
ईद की नमाज निर्धारित समय पर सही सलामत पुलिस की निगरानी में सम्पन्न हुई।
ईद की नमाज का निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे मुकर्रर किया गया था और ईद की नमाज अपने निर्धारित समय पर पुलिस की निगरानी में सही सलामत सम्पन्न हुई। पुलिस प्रशासन की और से उपलब्ध कराई गई सुरक्षा में तैनात रोहतास सिंह, मोहनसिंह की निगरानी में सम्पन्न हुई।जब तक अकिदतमन्द मस्जिद में ईद की नमाज सम्पन्न हुई पुलिस प्रशासन वहां मौजूद रहा।
ईद की नमाज को लेकर मुस्लिम समुदाय में हर्षोल्लास का माहौल विगत एक माह पुर्व ही शुरू हो गया था।माहे रमज़ान के लग जाने से ही शुरू हो जाती है परन्तु ईद का दिन माहे रमज़ान में की गयी महनत का परिश्रम लेने का दिन होता है।जिस प्रकार मजदूर को अपने कार्य को सम्पन्न करने के बाद मिलने वाले महनत के फल का इन्तजार रहता है ठीक उसी तरह अकिदतमन्दो को माहे रमजान के बाद ईद का इन्तजार रहता है।
ईद की नमाज मस्जिद के इमाम हाफिज ज़ीशान ने सुबह सात बजकर चालीस मिनट पर सम्पन्न कराई।
ईद मुबारकबाद देने का सबसे आसान जरिया है सोसल मीडिया।
ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। हर्षोल्लास,अमन और शांति के पावन पर्व पर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर एक से सोनू लोधी ने अपने क्षेत्र की जनता एवं प्रसंसस्कों के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज भेज कर बधाईयां दी है।ईद एवं अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं के सन्देश सोसल मीडिया पर खुब वायरल हो रहे हैं।
https://www.facebook.chttps://www.facebook.com/100013772685764/posts/1366733683795708/